बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस व स्वाट टीम ने हत्या में वांछित चल रहे आरोपी से गुरुवार की सुबह मुठभेड़ हो गई गोली आरोपी के पैर में लगी है इसके बाद आरोपी को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े और वारदात से संबंधित कुछ अन्य सामान आरोपी के घर पर छुपाए गए हैं।
क्षेत्राधिकार शोभित कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खुर्जा देहात पुलिस व स्वाट टीम के साथ मुंडा खेड़ा नहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा जिसे उन्होंने रुकने का इशारा किया। परंतु आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा तभी पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारी जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गवां निवासी लोकेश पुत्र जयपाल के रूप में हुई है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी लोकेश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 12 जुलाई को जान मोहम्मद नामक युवक की गला देखकर हत्या की थी वह उसे ऑटो लूटना चाहता था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी लोकेश की निशानदेही से एक अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस तथा मृतक जान मोहम्मद का मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया गया है की घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े और वारदात से संबंधित कुछ अन्य सामान आरोपी के घर पर छुपाए गए हैं जिसके लिए पुलिस टीम आरोपी के घर रवाना कर दी गई है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
जान मोहम्मद हत्या का मामलाः हत्या आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


