Friday, July 17, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरनाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़,...

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली पुलिस की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध तमँचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
आपको बता दें कि गुरुवार की रात को थाना गुलावठी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुलावठी पर पंजीकृत मुअसं-342/2026 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस व 5M/6 पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त नत्थूगड़ी गेट के पास मोटरसाइकिल लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल नत्थूगड़ी गेट के पास पहुँची तभी बदमाश द्वारा पुलिस को आता देख तेजी से बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। रास्ता आगे से बन्द होने के कारण अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया।
बताते चले कि गुरुवार को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा गुलावठी में एक 06 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई थी। इस सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर गुरुवार को मु0अ0सं0-342/2026 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस व 5M/6 पोस्को एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments