Tuesday, July 21, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरनाबालिग ने छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत...

नाबालिग ने छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाले 6 साल की मासूम से एक किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि मामला रविवार का है। एक मासूम बच्ची मंदिर के पास खेल रही थी तभी एक 16 वर्षीय नाबालिग उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। नाबालिग ने किशोरी के साथ खेत में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है तथा नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments