Tuesday, July 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरस्कूल-कॉलेज व बारातघरों के आसपास शादियों के समय खड़ी बाइक चोरी करने...

स्कूल-कॉलेज व बारातघरों के आसपास शादियों के समय खड़ी बाइक चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने सोमवार को पांच शातिर वाहन चोरों को एक अभिसूचना के आधार पर आरके फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की नौ बाइक, अवैध असलहा कारतूस आदि बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं जिनके द्वारा जनपद बुलन्दशहर व आस पास के जनपदो से स्कूलो/कालेंज व बारातघरों के आसपास शादियों के समय खड़ी बाइक चोरी की जाती है तथा उन्हें सस्ते दामों में बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता हैं। आरोपियों के कब्जें से बरामद 07 मोटरसाइकिलों को ट्रैस किया गया हैं तथा अन्य 02 मोटरसाइकिलों को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र पंचम निवासी ग्राम बरोठ छज्जुमल थाना लोधा जनपद अलीगढ़, प्रमोद पुत्र खेमचन्द्र निवासी ग्राम रतनपुर थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर, सलीम पुत्र नसरूद्दीन निवासी ग्राम ठेंगोरा मन्दिर के पास थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर, असलम पुत्र मुन्नन निवासी ग्राम सरावा दादूपुर, थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा पवन पुत्र रामकिशन निवासी जट्टारी अड्डा वार्ड 5 कस्बा व थाना पिसावा जनपद अलीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments