Wednesday, July 29, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबर25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर में वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी थाना नरोरा पर पंजीकृत मुअसं-136/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान भूपेंद्र यादव पुत्र बुद्धपाल उर्फ बुद्दी निवासी ग्राम उदयभानपुर थाना गन्नौर जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments