बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में गांव गरहरा में मंगलवार की दोपहर एक 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक प्रदीप अपने तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था जिसकी शादी को अभी 3 वर्ष ही हुए थे। प्रदीप के इस कदम से परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है प्रदीप का बड़ा भाई रिंकू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। प्रदीप की मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करदी। क्षेत्राधिकार अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जारी है। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
बुलंदशहर: शादी के 3 साल बाद ही पेड़ से लटका मिला युवक का शव
RELATED ARTICLES


