बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति घर से झगड़ा कर कहीं लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। जब उसका कोई सुराग नहीं लग सका तो परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
पुलिस के अनुसार, मामला गुरुवार की रात का है। थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति घर से झगड़ा कर कहीं चला गया है। सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से झगड़ा कर घर से लापता हुए व्यक्ति को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर स्थित बृजघाट से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
बुलंदशहर: झगड़ा कर घर से लापता हुआ व्यक्ति हापुड़ जिले से बरामद
RELATED ARTICLES


