बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से बैग छीना। आरोप है कि बैग में करीब 20 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन थे। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़िता की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
खुर्जा: बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े बैग छीना, बाइक सवार बदमाश फरार
RELATED ARTICLES


