बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 22 अगस्त को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन सराय छबीलापर होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र के 15 नियोजक प्रतिभाग करेंगे। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
22 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला
0
8
RELATED ARTICLES


