Saturday, August 22, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरमहमूदपुर में दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, वीडियो वायरल

महमूदपुर में दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। मारपीट में घायल पीड़ित परिवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर शिकारपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments