बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चादोक दोराहा स्थित पहलवान ढाबे के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय राजेश उर्फ लाला और 32 वर्षीय पुष्पेंद्र की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार आकाश पुत्र दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक बुलंदशहर में मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चादोक दोराहा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उधर, दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


