बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी किया सामान बेचकर अर्जित 7500 रूपए नकद, एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस, 700 अवैध नशीली गोलियां एल्प्राजोलम, एक किलो 275 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र सलाम निवासी मौ0 रूकनसराय थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, निस्बत उर्फ नीशू पुत्र रफीक निवासी मौ० रूकन सराय थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर तथा अयान उर्फ पच्चीस पुत्र मेहदी हसन निवासी सरायधारी टावर वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा बरामद 7500/- रुपये चोरी किया सामान बेचकर अर्जित किए गये है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 01 जून 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बीसा कालोनी से एक बंद मकान से पानी की टोटिंया आदि सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं-745/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 28 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ऊषा परिहार नर्सिंग होम के पास एक घर से चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में मुअसं- 880/26 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
तीन चोर अवैध असलहा व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


