Thursday, September 10, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरबीबीनगर: नाबालिग ई-रिक्शा व नाबालिग बाइक सवारों की हुई भिड़ंत, बीच-बचाव करने...

बीबीनगर: नाबालिग ई-रिक्शा व नाबालिग बाइक सवारों की हुई भिड़ंत, बीच-बचाव करने आए एक युवक द्वारा नाबालिग को पीटने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में नाबालिग की स्कूल जा रहे नाबालिग बच्चों की बाइक ई-रिक्शा से भीड़ गई। हादसे के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए एक युवक ने नाबालिग को जमकर पीटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, मामला गुरुवार का है। नाबालिग बच्चे बाइक से स्कूल जा रहे थे तभी एक नाबालिग बच्चा ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। जैसे ही वह बीबीनगर बस स्टैंड के पास पहुंचे तो ई-रिक्शा की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक द्वारा नाबिलग बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बीबीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। नाबालिग के हाथ में ई-रिक्शा की स्टेयरिंग होने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक चालने को लेकर भी लोग तरह-तरह की बात कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments