Monday, September 14, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरनमाज पढ़ने जा रहे युवक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

नमाज पढ़ने जा रहे युवक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव अरौड़ा में शनिवार की सुबह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। गांव के चौकीदार ने बीच-बचाव कर युवक को दबंगों के चुंगल से छुड़ाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि गांव अरौड़ा निवासी शमशाद खान उर्फ समसू ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे नमाज अदा करने जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे लाला, मोनू (काली का बेटा) और लोकेश (श्रीचंद का बेटा) ने उन्हे रोक लिया और युवक को पीटना शुरु कर दिया। गांव के चौकीदार ने बीच-बचाव कर शमशाद को बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी हैं। मारपीट के दौरान युवक की जेब से 3000 हजार रुपए भी रास्ते में गिर गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments