Monday, September 14, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: खुले नाले से हादसे का डर, गंदगी से लोग परेशान

सिकंदराबाद: खुले नाले से हादसे का डर, गंदगी से लोग परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में सलामपुर रोड पर खुला नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले में बड़ी मात्रा में कचरा अटा पड़ा है और लंबे समय से इसकी सफाई नहीं होने से हालात बदहाल हैं।
बरसात के दिनों में नाला ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है जिससे राहगीरों और मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खुले नाले की वजह से बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरा जमा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द नाले की सफाई कराने और इसे ढकने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments