Sunday, September 20, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरचोला: सर्पदंश के बाद डिब्बे में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर...

चोला: सर्पदंश के बाद डिब्बे में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी हुए हैरान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के पॉल्ट्री फार्म में काम करने के दौरान एक युवक को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद युवक घबराने के बजाय सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, थाना चोला क्षेत्र के गांव निठारी निवासी विपिन पॉल्ट्री फार्म में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद विपिन ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में कैद कर लिया और उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया। विपिन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments