Thursday, September 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, शव रखकर परिजनों व ग्रामीणों...

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, शव रखकर परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया जाम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के मूर्तजाबाद भटवारा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बाइक से जा रही थी, इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजे और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों और परिजनों को शांत कराने में जुटी है। पुलिस मामले मे आगे की कार्रवाई कर रही है।

BOSS EXPORT से खरीदें 0-16 साल तक के बच्चों के सभी प्रकार के कपड़े: 8178276346

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments