Monday, September 28, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपुराने मुकदमे को वापस लेने के दबाव में महिलाओं से गाली-गलौच व...

पुराने मुकदमे को वापस लेने के दबाव में महिलाओं से गाली-गलौच व मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू में पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की और बताया कि विगत छह सितंबर को वह अपनी जेठानी और बच्चों के साथ घर पर थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी कुछ लोग उनके घर के बाहर आ गए। जिन्होंने पूर्व में दर्ज मुकदमा वाप्स लेने का दबाव चनाया और धमकी भी दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट और गाल गर्लज करते हुए अभद्रता की। पुलिस ने अनमोल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments