बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर नगर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी सुबोध ने कोतवाली नगर पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 26 सितंबर की रात वह दूध लेकर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी विवेक शराब के नशे में उसके पास आया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने घर के बाहर रखी सीमेंट की 15 टीने भी तोड डाली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जारी है।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



