Tuesday, October 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरडीएम ने सीएचसी गुलावठी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी...

डीएम ने सीएचसी गुलावठी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुलावठी का औचक निरीक्षण किया। अचानक डीएम के पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आकस्मिक चिकित्सा सेवा, दवा वितरण केंद्र, लेबर रूम, कोल्ड चेन, वैक्सीनेशन सेंटर और एमएनसीयू समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments