बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव रामपुर में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी टिंकू उर्फ धर्मवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को खेत की मेड़ को लेकर गांव के ही श्योराज सिंह, अर्जुन कुमार और श्योराज सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी और मां के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर रामघाट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



