Tuesday, October 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर पहुंचे ‘हनुमान अंश’ के एक्टर शोभिनव सत्य, एक झलक पाने को...

बुलंदशहर पहुंचे ‘हनुमान अंश’ के एक्टर शोभिनव सत्य, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में चर्चित कलाकार और ‘हनुमान अंश’ में नजर आने वाले एक्टर शोभिनव सत्य के बुलंदशहर पहुंचने पर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सिकंदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में शोभिनव सत्य की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। शोभिनव सत्य की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रशंसकों में उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी खुशी का इजहार किया। सिकंदराबाद में शोभिनव सत्य की मौजूदगी शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments