बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में थाना नगर कोतवाली जेवर क्षेत्र के गांव अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी निवासी महिला से सोने की चेन छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, वह शनिवार दोपहर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने मामले में कोतवाली जेवर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
महिला से सोने की चेन छीनने का प्रयास, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश
RELATED ARTICLES


