Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरबीबीनगर: कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने जलाई गन्ने की फसल,...

बीबीनगर: कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने जलाई गन्ने की फसल, किसान को नुकसान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर कस्बे के केशोपुर सठला में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग लगने से किसान सुदेश शर्मा की करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर से उठी आग पास के गन्ने के खेत तक पहुंच गई और देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के खेतों तक फैलने से बच गई।फसल जलने से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान सुदेश शर्मा को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments