Monday, November 16, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबर25,000/- रूपए के इनामी के साथ पुलिस की मुठभेड़, घायलवस्था में गिरफ्तार

25,000/- रूपए के इनामी के साथ पुलिस की मुठभेड़, घायलवस्था में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस एवं स्वाट टीम की हत्या की घटना में वांछित 25,000/- रूपए के इनामी आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमँचा, कारतूस एवं घटना से सम्बंधित अन्य सामग्री बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र राजू निवासी गांव कुंवरपुर तरौयन थाना सौरिख जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 15 नवंबर 2026 को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर हत्या की घटना में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी रवि कुमार पुत्र राजू की निशानदेही पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं अन्य सामग्री आदि की बरामदगी हेतु पुलिस आरोपी द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँची तभी आरोपी द्वारा पास में छिपाये असलहे से जान से मारने कि नियत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया जिसमें एक उ0नि0 के बांए हाथ में गोली लग गयी व दूसरी गोली एक अन्य उ0नि0 के कान के निकट से निकल गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल उ0नि0 एवं आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments