Thursday, November 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरयूरोप में रिसर्चर भाई की बुलंदशहर पुलिस से गुहार, दो महीने से...

यूरोप में रिसर्चर भाई की बुलंदशहर पुलिस से गुहार, दो महीने से लापता भाई को तलाशने की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र से पिछले दो महीने से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक के परिजन उसकी तलाश को लेकर परेशान हैं। युवक के भाई, जिन्होंने गणित विषय में पीएचडी की है और वर्तमान में यूरोप में रिसर्चर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने बुलंदशहर पुलिस से अपने भाई को जल्द से जल्द तलाशने की गुहार लगाई है।
परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले करीब दो महीने से लापता है। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मामले में परिजनों ने पुलिस से गंभीरता से तलाश कराने और युवक को सकुशल बरामद करने की मांग की है। वहीं, मामले में बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments