बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर में अब पुराने जीटी रोड की पहचान महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के नाम से होगी। नगर पालिका की ओर से नगर के पुराने जीटी रोड का सौंदर्यीकरण कराने के बाद मार्ग और प्रवेश द्वार का नामकरण चंद्रशेखर आजाद के नाम पर करने की तैयारी है।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि नगर हाईवे से मोहल्ला अंसारियान तक पुराने जीटी रोड का सौंदर्यीकरण कराया गया है। मार्ग पर डिवाइडर बनाने के साथ ही आकर्षक लाइटें लगवाई गई हैं। इसके अलावा डिवाइडर पर पौधारोपण भी कराया गया है, जिससे सड़क की सुंदरता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पावन कुटीर के सामने भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। इस प्रवेश द्वार और मार्ग का नाम महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के अन्य प्रवेश द्वारों और मार्गों का नामकरण भी देश के महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान और बलिदान को याद रख सकें।
सिकंदराबाद: चंद्रशेखर आजाद के नाम से जाना जाएगा पुराना जीटी रोड
RELATED ARTICLES


