बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक युवक द्वारा चलती बाइक की सीट के ऊपर खड़े होकर स्टंट करने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ी वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिससे कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि सिकंदराबाद में बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वायरल वीडियो सिकंदराबाद के दादरी रोड का बताया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक चलती बाइक के सीट के ऊपर खड़ा हुआ है और हाथों में हाथ डालकर अपनी जान को जोखिम में डालते हुए स्टंट कर रहे हैं।स्टंट बाज की वीडियो देखकर हर कोई चौंक गया है। चलती बाइक पर स्टंट करना जानलेवा है लेकिन युवा समझने को तैयार नहीं है जो लगातार नियमों का मजाक बना रहे हैं। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता है जिसकी चपेट में नौजवान आ सकते है लेकिन सस्ती लोकप्रियता के कारण युवा लगातार रील बना रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरचलती बाइक की सीट के ऊपर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो...
चलती बाइक की सीट के ऊपर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो वायरल
0
351
RELATED ARTICLES


