बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बढ़ते हादसों को देखते हुए अब सोमवार से बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह नियम जनपद में आज से लागू होगा। नो हेलमेट नो पेट्रोल की पॉलिसी लागू होने से सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कमी आने की उम्मीद है। जनपद हापुड़ में सोमवार आज से नई पॉलिसी लागू हो रही है जिसके पास हेलमेट है उसे ही पेट्रोल दिया जाएगा। वहीं साथ में बैठने वाले दूसरे यात्री के पास भी हेलमेट होना अनिवार्य है। रविवार को पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया। सोमवार से हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं मिलेगा। शासन ने यह नियम 2021 में बनाया था जो सोमवार से जनपद में लागू हो रहा है। सड़क हादसों में मरने वालों में 70% दो पहिया वाहन सवार होते हैं। इनमें से अधिकांश सिर में चोट लगने की वजह से दम तोड़ देते हैं। इस आंकड़े में कमी लाने के उद्देश्य से यह नीति बनाई गई है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआज से बिना हेलमेट दो पहिया वाहन सवारों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
आज से बिना हेलमेट दो पहिया वाहन सवारों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
0
112
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


