Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरबदायूं जा रहे सिपाही की कार व इको कार की हुई भिड़ंत,...

बदायूं जा रहे सिपाही की कार व इको कार की हुई भिड़ंत, एक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गांव दौलतपुर के समीप मंगलवार की दोपहर एक सिपाही की कार और सामने से आ रहे एक इको कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई, जबकि वह और उनकी बेटी तथा एक इको कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया और राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि कार सवार 32 वर्षीय सिपाही विक्रांत मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना जैदपुर घोरीकला का रहने वाला है। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद बदायूं के सहसवान थाने में है। विक्रांत अपनी छुट्टियां पूरी करने के बाद मंगलवार की दोपहर परिवार के साथ कार से वापस सहसवान लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी डिबाई-बदायूं मार्ग पर गांव खुदादिया और दौलतपुर के बीच पहुंची तभी सामने से आ रही इको कार से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सिपाही की पत्नी अपूर्वा की मौत हो गई, जबकि वह और उनकी बेटी घायल हो गए। वही इको सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments