Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबिजली के तार दे रहे हादसों को न्योता

बिजली के तार दे रहे हादसों को न्योता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी मार्ग पर स्थित मोहल्ला बगिया में लगे खंभों पर बिजली के तारों का मकड़ जाल फैला हुआ है। तारों के मकड़ जाल से लोगों को हादसा होने का भी खतरा बना हुआ है। खंभों पर तार इतने बंधे हुए हैं कि खंभा टेढ़ा हो गया है, लेकिन विभाग है कि इस ओर ध्यान नहीं देता।
आपको बता दें कि गुलावठी के मोहल्ला बगिया समेत अन्य क्षेत्र में भी यही हाल बना हुआ है। जगह-जगह लगे खंभों पर तार इस तरह बंधे हुए है जिससे खंभे एक ओर झुक गए है। पिछले दिनों भी एक खंभा गिर गया था और उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया था। स्थानीय लोगों ने मामले से विभाग को अवगत कराया, लेकिन विभाग है कि समस्या को जानकर अनजान बना बैठा है। इसकी वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। राहगीरों पर हर समय हादसों का खतरा मंडराता रहता है। मामले में बिजली विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments