Thursday, March 20, 2025
Google search engine
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरजनपद बुलंदशहर निवासी पर हाथरस में साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले...

जनपद बुलंदशहर निवासी पर हाथरस में साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई निवासी आकाश पर आरोप है कि उसने अपने छह साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना हाथरस में सिपाही कुलदीप भाटी की मौत के मामले से जुड़ी है। हाथरस पुलिस ने डिबाई निवासी आकाश समेत उसके छह साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मृतक सिपाही का नाम भी शामिल है। दरअसल हाथरस में गोली लगने से सिपाही कुलदीप भाटी की मौत हो गई थी और उसकी महिला मित्र के घायल होने पर उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला मित्र की बहन ने मृत सिपाही कुलदीप भाटी और उसके छह साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया है। मामले में आकाश निवासी बुलंदशहर का नाम भी सामने आया है। हाथरस के जलेसर रोड पर श्याम नगर में ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव कैमराला चक्रसेनपुर का रहने वाला सिपाही कुलदीप भाटी यहां किराए के मकान में रहता था जो कि हाथरस में तैनात था। 9 जनवरी को लोगों ने कमरे पर गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। सिपाही की मौत हो चुकी थी जबकि उसकी महिला मित्र लहू लुहान अवस्था में पड़ी थी जिसका उपचार दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। कुलदीप के पिता जगबीर सिंह ने हाथरस कोतवाली सदर में मामला पंजीकृत कराया और कहा कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव की युवती से कुलदीप के प्रेम संबंध थे। वह शादी का दबाव बना रही थी और युवती ने कुलदीप की गोली मारकर हत्या की है। जबकि इस घटनाक्रम से दो दिन पहले ही महिला मित्र की बहन ने आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी और बताया था कि 7 जनवरी को उसकी बहन को कुलदीप ने फोन कर हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में चूना वाला डंडा इलाके में बुलाया था जो ब्रेजा गाड़ी में था। यह गाड़ी ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव कैमरा वाला चक्र चैनपुर के राहुल भाटी की थी। इसमें कुलदीप के साथ हाथरस के श्याम नगर निवासी प्रतीक, बुलंदशहर के डिबाई निवासी आकाश मिले। इन लोगों ने उसकी बहन के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इससे पूर्व आरक्षी कुलदीप भाटी और आरक्षी अविनाश दुष्कर्म करते थे। उसकी बहन ने यह बात उसे बताई थी। घटना वाले दिन नौ जनवरी को आरक्षी कुलदीप भाटी ने व्हाट्सएप पर कॉल कर बहन को कमरे पर बुलाया था। युवती के अनुसार कुलदीप से उसकी बहन ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही जिसके बाद गुसाए कुलदीप ने उस पर तमंचे से दो गोली चलाई। फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हालांकि मामले की जांच जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments