बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बी.बी.नगर क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का चोर/गैंगस्टर है जिस पर थाना बी.बी.नगर में पंजीकृत मुअसं- 146/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया अभियुक्त मूलरूप से दीनू पुत्र इलियास निवासी खिवाई थाना सुरूरपुर जनपद मेरठ है। हाल पता- मौ. रोनकपुर म.नं 65 थाना रेलवे रोड जनपद मेरठ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
0
142
RELATED ARTICLES


