बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड के लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 22,464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
आपको बता दें कि जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया है कि 23 अप्रैल को व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ रिहर्सल भी किया जाएगा। इसमें प्रश्न पत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास होगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटोकॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
11 केंद्रों पर होगी होमगार्ड की लिखित परीक्षा
RELATED ARTICLES



