Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबर16 वर्ष से फरार डकैती की घटना में वांछित 25 हजार रुपये...

16 वर्ष से फरार डकैती की घटना में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को स्वाट टीम देहात व थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 16 वर्ष से फरार डकैती की घटना मे वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी मुकेश अग्रवाल को देहरादुन उत्तराखण्ड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं-729/2009 धारा 395,120 बी भादवि में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश अग्रवाल पुत्र रामकिशन निवासी मौ० गुर्जर घाटी चौक थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा। वार्ड नम्बर- 06/07 फतेहपुर विकास नगर थाना सहसपुर जनपद देहरादुन उत्तराखण्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments