बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात परिसर में थाने के यार्ड में खड़े वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। बिजली का तार टूटकर यार्ड में खड़े वाहनों पर गिर गया, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ियां जलकर राख हो गई।
आपको बता दें कि आग की लपटों ने थाना परिसर में खड़े एक्सीडेंटल वाहनों और मुकदमों से संबंधित जब्त वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 100 से 150 वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
खुर्जा देहात थाने के यार्ड में भीषण आग, 100 से ज्यादा जब्त वाहन जलकर खाक
RELATED ARTICLES



