बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार शाम को घोषित कर दिया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) में रिफा और इकरा और आलिम (इंटर) में कासिम खान ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।
आपको बता दें कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई थी। इसमें 361 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद अब परिणाम घोषित हो चुका है। मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) परीक्षा में मदरसा महद अब्दुल्ला बिन मख्तूम की छात्रा रिफा व इकरा ने 80 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं आलिम (इंटर) के परीक्षा परिणाम में मदरसा खादिम उल इस्लाम मीरपुर से छात्र कासिम खान ने 77.20 फीसद अंक लेकर टॉपटेन की सूची में पहला स्थान हालिस किया है।



