बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले झोलाछाप डॉक्टर ने छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी रिजवान पीड़िता का रिश्ते में चाचा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिस मिड हाईवे होटल में वारदात की बात सामने आई है, उसके संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
झोलाछाप डॉक्टर ने छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


