Thursday, April 16, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरयुवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामले में बजरंग दल का हंगामा,...

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामले में बजरंग दल का हंगामा, चार आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि युवती घर से बाजार सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में खुर्जा कोतवाली पहुंच गए और युवती की जल्द बरामदगी को लेकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई जिससे कोतवाली परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस ने परिजनों की प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments