Saturday, August 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबिहार निवासी का गुम हुआ बैग ढूंढ निकाला

बिहार निवासी का गुम हुआ बैग ढूंढ निकाला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने अथक परिश्रम करते हुए बिहार निवासी का गुम हुआ बैग ढूंढ निकाला। बैग में युवक का निजी सामान व दस्तावेज मौजूद थे। पीड़ित ने बैग वापस पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया हैं।
आपको बता दें कि मामला 20 अगस्त का हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बिहार निवासी युवक किसी काम से इस इलाके से गुजर रहा था तभी रास्ते में उसका बैग कहीं गिर गया। जब युवक को बैग गुम होने का एहसास हुआ तो उसने बैग को काफी ढूंढा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगालना शुरु किया। घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने गुम हुए बैग को ढूंढ निकाला और पीड़ित को सौंप दिया जिसके बाद पीड़ित ने पुलिक का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments