Thursday, November 12, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरप्रेमिका से मिलने बुलंदशहर आया युवक, लौटते समय सड़क हादसे में दर्दनाक...

प्रेमिका से मिलने बुलंदशहर आया युवक, लौटते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए युवक की सिकंदराबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गुलावठी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बुलंदशहर नगर के इस्लामाबाद, गली नंबर-4 निवासी नफीस के रूप में हुई है। मृतक के पिता इतवारी ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में रहकर काम करता था। पिता का आरोप है कि बुलंदशहर नगर क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने उनके बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था। आरोप है कि महिला लगातार नफीस को दिल्ली से बुलंदशहर मिलने के लिए बुलाती थी।
परिजनों के मुताबिक, बीते दिन भी नफीस महिला से मिलने के लिए बुलंदशहर आया था। हालांकि, उसके घर से आने की जानकारी परिजनों को नहीं थी। देर शाम परिजनों को पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि नफीस की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता ने महिला पर बेटे को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि उक्त महिला पहले भी उनके बेटे के साथ मारपीट करवा चुकी थी। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments