बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर की जिला कारागार में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने पहुंचीं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। त्योहार के मौके पर जेल परिसर में भावुक और खुशनुमा माहौल देखने को मिला। लंबे समय से अपनों से दूर रह रहे बंदियों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। बहनों से मुलाकात कर कई बंदियों की आंखें नम हो गईं। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते ने जेल की चारदीवारी के भीतर भी प्रेम और पारिवारिक भावनाओं का एहसास कराया। इस दौरान बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जिला कारागार बुलंदशहर में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व
RELATED ARTICLES


