Friday, July 3, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरशातिर चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

शातिर चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने शुक्रवार को शातिर चोर को जलीलपुर पानी की टंकी परिसर में खाली पसे कमरों से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी का सामान 01 जोडी पाजेब (सफेद धातु), 01 ICT पैनल, 01 LED टीवी, 02 यूपीएस बैट्री, 01 रिसीवर, 02 मोटर, 02 लाउड स्पीकर, 03 इन्वर्टर, 02 टैबलेट, 05 बैटरे, 01 पाइप रिच, 01 इलेक्ट्रिक केतली समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविन्द्र पुत्र संजीव निवासी ग्राम रामगढ थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि आरोपी रविन्द्र शातिर किस्म का चोर है जो अपने भाई पिंकल के साथ मिलकर घरों से चोरी करने की घटना कारित करता है। आरोपी पिंकल को जहांगीराबाद पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा 02 जुलाई 2026 की रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments