Monday, April 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअहार: पैंटून पुल फिर चालू, गंगा पार करने वालों को बड़ी राहत

अहार: पैंटून पुल फिर चालू, गंगा पार करने वालों को बड़ी राहत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहार क्षेत्र में मां अवंतिका देवी मंदिर के पास गंगा नदी पर बना पैंटून पुल एक बार फिर से चालू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब इस पुल पर पैदल यात्रियों के साथ-साथ हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
पैंटून पुल के दरोगा हरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा में जलस्तर कम होने के कारण पुल के दो पीपे पिचक गए थे। इससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया था और सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। पुल बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अनूपशहर के रास्ते आना-जाना पड़ रहा था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे थे। हालांकि अब विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पीपों को बदलकर पुल की मरम्मत पूरी कर ली गई है। पुल को फिर से सुचारु रूप से चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजमर्रा के काम और छोटे वाहन चालकों के लिए यह पुल फिर से जीवनरेखा साबित हो रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments