बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान बाइक स्टंट देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल एक युवक ने स्टार्ट बाइक को सिर्फ हैंडल के एक ओर से पकड़कर हवा में चकरी की तरह घुमाना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टंट कर रहा युवक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के भीड़ के बीच यह खतरनाक करतब दिखा रहा था। जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से कोई अनहोनी नहीं हुई। इस स्टंट का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बाइक को घुमाते हुए लोगों के बीच प्रदर्शन कर रहा है और आसपास खड़े लोग इसे देखकर उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तरह के स्टंट को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में इस प्रकार के खतरनाक करतब न सिर्फ स्टंट करने वाले के लिए बल्कि वहां मौजूद लोगों के लिए भी जोखिम भरे साबित हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: अंबेडकर शोभायात्रा में दिखा खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



