बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, हादसा मुमरेजपुर गांव में केपी कांता ग्रामोदय इंटर कॉलेज के सामने हुआ। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेरमे बुजुर्ग गांव निवासी 32 वर्षीय राजीव अपने छोटे भाई सुमित के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित घायल हो गया। हादसे की सूचना पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया और सड़क पर लगा जाम खुलवाया।पुलिस ने मृतक राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
अहमदगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
RELATED ARTICLES


