बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में बड़े गांव पुल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाबा मक्खन सिंह की मौत हो गई। वे खुर्जा से अपने आश्रम लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उनकी विक्की को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाबा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव पला निवासी मक्खन सिंह पुत्र पूरन सिंह अपनी विक्की से खुर्जा से आश्रम जा रहे थे। बड़े गांव पुल के पास बलेनो कार ने उनकी विक्की में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाबा की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, आश्रम में रहने वाले शिष्यों में भी शोक की लहर है। वे दीपावली के लिए सामान लेने खुर्जा गए थे और त्योहार पर लोगों को दान देने की बात कहकर निकले थे। उनकी अचानक हुई मौत से आश्रम और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



