Wednesday, July 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में हो रही तोड़फोड़ और परिसंपत्तियों को क्षति पहुँचाने के लिए दिया गया। राष्ट्रपति से इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए जनहित और छात्रहित में उचित व न्यायसंगत निर्देश जारी करने की अपील की गई है।
आपको बता दें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश एआईएमसी की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पांडा के नेतृत्व में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) ने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थान किसी एक व्यक्ति या दल की संपत्ति नहीं होते, बल्कि क्षेत्र के हजारों युवाओं और गरीब तबके के बच्चों के भविष्य की धरोहर हैं। यूनिवर्सिटी के भवनों और परिसंपत्तियों को तोड़े जाने से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ रहा है। महिला कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन द्वारा की जा रही “तानाशाहीपूर्ण और बदले की भावना से कार्रवाई” की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा के मंदिरों को नष्ट करने के बजाय सरकार को छात्रों की पढ़ाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments