बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पहासू और दीघी क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई में शामिल आरा मशीनों पर शिकंजा कस दिया। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई आरा मशीनों को सील कर दिया जिससे आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि वन विभाग को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पहासू क्षेत्र में छापेमारी की। जांच के दौरान आधा दर्जन से अधिक आरा मशीनों पर आम, जामुन और शीशम जैसे प्रतिबंधित पेड़ों की कटी हुई लकड़ी बरामद हुई। इसके बाद विभाग ने संबंधित आरा मशीनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान में शामिल आरा मशीनें सील
RELATED ARTICLES


