बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए रोडवेज प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी हैं। बुधवार को एआरएम परमानंद के नेतृत्व में वर्कशॉप परिसर और निगम की बसों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। वॉटर कूलर की सफाई के साथ ही कूड़ा-कचरा हटवाया गया। आगजनी के संभावित कारणों की जांच करते हुए बसों में बैटरी से जोड़े गए अतिरिक्त तारों, प्रेशर हॉर्न और पंखों की स्थिति का जायजा लिया गया। सुरक्षा उपायों के तहत दो बसों में लगे अनधिकृत पंखों को तत्काल हटवा दिया गया।
एआरएम ने बताया कि गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए वर्कशॉप और रोडवेज अड्डा परिसर का विशेष निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में जगह-जगह पड़े सूखे पत्तों के ढेर लगे थे जिन्हें साफ कराया गया।
आगजनी से बचाव के लिए एआरएम ने किया बसों व वर्कशॉप का निरीक्षण
RELATED ARTICLES